2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Atiq Ahmed: अतीक ने कहा- बस 5 मिनट के लिए बेटे से मिलवा दो, 8 घंटे बाद दूसरे बेटे असद का एनकाउंटर

Atiq Ahmed : अतीक अहमद के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। दोनों पर 5 लाख का इनाम था।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 13 Apr 2023, 2:00 PM IST

UP STF Atiq Ahmed son Asad did encounter

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम को UP STF की टीम ने मार गिराया है। दोनों उमेश पाल हत्याकांड के मामले में आरोपी थे, इन दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को झांसी में एक मुठभेड़ में मार गिराए है।


इससे पहले आज पूर्व सांसद अतीक अहमद को उनके भाई के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया। अतीक अहमद को जहां पेशी के लिए गुजरात की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया गया, वहीं उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली जेल से लाया गया।


कोर्ट के अंदर डेढ़ घंटे तक बहस चली

अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाने के लिए पुलिस अपने साथ उन्हीं गाड़ियों को लेकर पहुंची थी, जो पिछली बार लेकर आई थी। कागजी कार्रवाई के बाद अतीक को साबरमती जेल से बाहर निकाला गया है। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक की आज पेशी थी, कोर्ट के अंदर डेढ़ घंटे तक बहस चली है।


मुझे 5 मिनट बेटे से मिलने दो- अतीक

पुलिस आदालत से 14 दिन तक की रिमांड मांगी। इसपर CJM कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। पुलिस दोनों भाईयों को पहली बार साथ में कोर्ट में लेकर आई है। इसी बीच अतीक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे 5 मिनट बेटे से मिलने दो, पता नहीं अब उसका चेहरा दोबारा देख पाउंगा या नहीं।

विदेशी हथियार हुए हैं बरामद
उमेश पाल हत्याकांड में फररार माफिया अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया। दोनों पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए हैं।