लखनऊ

PM Kisan Samman Nidhi: 20वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

2 min read
Jul 01, 2025
PM Kisan, PM Kisan Yojana, PM Kisan Samman Nidhi, PM Kisan 20th Installment, PM Kisan Status, PM Kisan eKYC, PM Kisan Beneficiary List, PM Kisan Registration, PM Kisan Mobile Number Update, PM Kisan Refund, PM Kisan Eligibility, PM Kisan Portal, PM Kisan Samman Nidhi Scheme, PM Kisan Installment Date, PM Kisan Aadhaar Link, Kisan Credit Card, Farmers Scheme India, Direct Benefit Transfer, Modi Farmer Scheme
PHOTO: IANS

PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 20वीं किस्त जुलाई के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से तारीख की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

हर किस्त में मिलते हैं 2 हजार रुपये

भारतक कृषि प्रधान देश है। यहां के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि। PM Kisan Samman Nidhi योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी। इस योजना के तहत सरकार हर पात्र किसान को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता देती है, जिसे तीन बराबर किस्तों में (2-2 हजार रुपये) सीधे बैंक खातों में भेजा जाता है। किसान इस धनराशि का उपयोग बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर सकते हैं।

अब तक जारी हो चुकी हैं 19 किस्तें

इस योजना के तहत 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 2.25 करोड़ किसानों को राशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद से किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है। सूत्रों के मुताबिक, जुलाई के पहले हफ्ते में यह किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक किसी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

किसानों को कर लेना चाहिए ये जरूरी काम

केंद्र सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 20वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेग जिन्होंने e-KYC और भू-अधिकार सत्यापन (land verification) की प्रक्रियाएं पूरी कर ली हो। जिन किसानों ने ये कार्य नहीं किए हैं, वे 20वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके साथ ही, अगर किसी किसान ने आवेदन में गलत जानकारी दी है तो वह भी लाभ से वंचित रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कितने किसान ले रहे हैं लाभ?

उत्तर प्रदेश में इस योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या सबसे अधिक है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत लगभग 2.86 करोड़ किसान पंजीकृत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि राज्य के किसानों के खातों में अब तक ₹85,000 करोड़ की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

Published on:
01 Jul 2025 10:05 am