लखनऊ

सरकार का तोहफा: आप के पास जमीन है तो हर माह मिलेंगे 3000 रुपये, जल्द करें आवेदन

PM Mandhan Yojana Registration process मानधन योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक किसानों को मिलेगा। पीएम मानधन योजान एक पेंशन योजना है जो किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत 60 वर्ष के बाद किसानों को तीन हजार रुपये व 36 हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाते हैं जिससे किसान वृद्धा अवस्था में आर्थिक सुरक्षा में अपना जीवन यापन कर सकें।
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2022, 5:00 PM IST
passa_2.jpg

लखनऊ. PM Mandhan Yojana Registration process आप किसान है और आप को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है तो आप के लिए खुशखबरी है। सरकार अब उत्तर प्रदेश के किसानों को पीएम किसान मानधन योजना के तहत प्रति माह तीन हाजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इस योजाना का लाभ उन किसानों को भी मिलेगा जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पा रहे हैं तो पीएम मानधन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आप को किसी तरह के दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं है। योजना के लिए ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

बुजुर्ग किसानों को मिलेगा लाभ

मानधन योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक किसानों को मिलेगा। पीएम मानधन योजान एक पेंशन योजना है जो किसानों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत 60 वर्ष के बाद किसानों को तीन हजार रुपये व 36 हजार रुपये पेंशन के तौर पर दिए जाते हैं जिससे किसान वृद्धा अवस्था में आर्थिक सुरक्षा में अपना जीवन यापन कर सकें।

किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

किसानों को वृद्धा अवस्था में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार की ओर से ये योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत पीएम किसान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि में से ही कुछ अंश प्रीमियम के तौर पर काटा जाएगा, जिसके बाद किसान की 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे। इस पेंशन योजना के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की राशि से 55 से 200 रुपये प्रति माह अंशदान लिया जाएगा।

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

पीएम मानधन योजना के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिन किसानों के पास दो हेक्टियर कृषि योग्य भूमि है उन्ही किसानों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। पेंशन योजना के लिए किसान की उम्र के आधार पर प्रीमियम अंश दान के दौर पर लिया जाएगा।

Published on: