लखनऊ

पीएम मोदी ने इस टॉपर को दिया सबसे बड़ा गिफ्ट, ट्विटर पर कहा ये

राजधानी में रहने वाले होनहार छात्र की तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब पीएम मोदी ने उसकी भेजी हुई चिट्ठी का संज्ञान लिया।

2 min read
Jul 18, 2018
modi

लखनऊ. राजधानी में रहने वाले होनहार छात्र साक्षी प्रद्युम्न की तब खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी भेजी हुई चिट्ठी का संज्ञान लिया। साक्षी प्रद्युम्न इस साल आईएससी बोर्ड से कक्षा 12वीं के टॉपर हैं। जिसके बाद उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने का श्रेय पीएम मोदी द्वारा लिखी गई किताब 'एग्जाम वॉरियर्स' को दिया। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बच्चों से परीक्षा के डर को समाप्त करने हेतु 'एग्जाम वॉरियर्स' नामक किताब लिखी थी, जिसमें परीक्षा में बेहतर अंक लाने व आत्मरक्षा करने के टिप्स दिए हैं।

साक्षी ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र-

ये भी पढ़ें

पॉलीथीन बैन: इस शहर में अधिकारीयों को नहीं सीएम योगी के आदेश की फ़िक्र,रोक दिया अभियान

साक्षी ने पीएम मोदी को एक थैंक्स गिविंग मेल लिखा था। उसमें उन्होंने कहा- परीक्षा से पहले मुझे 'एग्जाम वॉरियर्स' नामक किताब के रूप में एक बेहतरीन गिफ्ट मिला। जैसा आपने किताब में कहा कि हमें योद्धा होना चाहिए, चिंता करने वाला नहीं बनना चाहिए, तो मैंने इस मंत्र को अपनी जिंदगी में अपना लिया। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैंने परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और पहली रैंक हासिल की।

पीएम मोदी ने पत्र को किया ट्वीट और कहा ये -

साक्षी का मेल प्राप्त होने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ट्विटर पर साक्षी का मेल ट्वीट कर उसका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा- "साक्षी, इस खूबसूरत पत्र के लिए आपका शुक्रिया। मुझे खुशी है कि एग्जाम वॉरियर्स ने आपकी परीक्षा की तैयारी में मदद की, मेरी शुभकामनाएं।"

साक्षी का नहीं रहा खुशी का ठिकाना-

पीएम मोदी ने साक्षी का मेल अपने ट्विटर अकाउंट पर जब ट्वीट किया तो साक्षी खुशी से उछल पड़े। साक्षी ने बताया कि उन्हें पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि पीएम मोदी ने उनका मेल ट्वीट किया और साथ ही धन्यवाद भी कहा है। ये बहुत बड़ी और सरप्राइज करने वाली बात है। किताब के बारे में साक्षी का कहना है कि परीक्षा के दौरान नर्वसनेस और टेंशन के कारण छात्र-छात्रा वो बातें फॉलो नहीं कर पाते जो किताबों में हैं, लेकिन उन्हें बुक में लिखी बातों को हमेशा फॉलो करना चाहिए। बुक से उन्हें टाइम मैनेजमेंट ओर प्रजेंटेशन को समझने में भी मदद मिली।

ये भी पढ़ें

सीएम योगी के इंतजार में बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक भिड़े, देखें वीडियो

Published on:
18 Jul 2018 04:05 pm
Also Read
View All