22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के इंतजार में बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक भिड़े, देखें वीडियो

मुख्‌यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे, उनके आने से ठीक पहले भाजपाइयों में हाथापाई की नौबत आ गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शाहजहांपुर

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 6:05 PM IST

BJP Leader

सीएम योगी के इंतजार में बैठे जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक भिड़े, देखें वीडियो

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रोशन लाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव आपस में भिड़ गए। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई लेकिन वक्त रहते अन्य नेताओं के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत कर लिया गया।खास बात यह है कि विवाद जहां पर हुआ जहां पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज मौजूद थे। और मुख्यमंत्री हेलीपैड पर पहुंचने ही वाले थे।

हाथापाई की नौबत आई

भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव को समाजवादी पार्टी का समर्थक बता रहे थे वहीं अजय प्रताप यादव विधायक रोशनलाल पर बसपाई होने का आरोप लगा रहे थे हालांकि दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। लेकिन आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों मेंं तनातनी होने लगी। विवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन दोनों ही लोगों ने अनुशासनहीनता की हदें पार कर दी। लगभग 20 मिनट तक दोनों का विवाद चलता रहा। अधिकारी भी इस विवाद को देख कर हैरत में पड़ गए क्योंकि कुछ ही पलों में सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला था। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने भजपा कार्यकर्ताओं की मदद से दोनों को अलग किया।

यह भी पढ़ें- कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, एसएसपी ने कर दिए लाइन हाजिर

प्रधानमंत्री की रैली का लिया जायजा

वहीं शाहजहांपुर मेंं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना शोध संस्थान के सभागार में सांसदों विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की जिसमें 21 जुलाई को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए अपील की। मुख्यमंत्री के साथ भजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे। इसके अलावा शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं, रामपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मीटिंग में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की होने वाली रैली के सभा स्थल का भी मुआयना किया।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग