22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, एसएसपी ने कर दिए लाइन हाजिर

एसएसपी ने थाना उत्तर और रसूलपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:42 PM IST

SSP Firozabad

कार्य में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, एसएसपी ने कर दिए लाइन हाजिर

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के नवागत एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने थाना उत्तर व रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रसूलपुर थाने में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर पुलिसकर्मियों के भी काटे गए चालान

अचानक पहुंचे एसएसपी

एसएसपी सचिन्द्र पटेल अचानक थाना उत्तर व थाना रसूलपुर का निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हवालात, कार्यालय तथा रजिस्टर नंबर 04 व 08, मालखाना रजिस्टर, एच एस रजिस्टर, एक्टिव लिस्ट, समाधान दिवस रजिस्टर, तहसील समाधान दिवस रजिस्टर आदि चेक किये। थाना उत्तर के निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में सीसी सुनील कुमार को लाईन हाजिर कर दिया। थानों पर साफ-सफाई न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक उत्तर व प्रभारी निरीक्षक रसूलपूर को साफ-सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए।

बिन काम के कोई नहीं बैठेगा थाने पर

एसएसपी ने कहा कि बिना वजह किसी व्यक्ति को थाने पर नहीं बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले व्यक्ति के साथ मधुर भाषा का प्रयोग किया जाए। बिना किसी काम के थाने पर आने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने थानों पर काफी समय से खड़े लावारिस वाहनों की सूची नीलामी हेतु तैयार कर कार्यालय भिजवाए जाने के निर्देश दिए।

समस्या का त्वरित निस्तारण

एसएसपी ने कहा कि पीड़ितों की शिकायतें सुन उनका तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। छोटी से छोटी सूचना पर तत्काल स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर उच्च प्राथमिकता के आधार पर समस्या का निस्तारण कराएं। इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम एवं उच्चाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से देना आवश्यक होगा। एसएसपी ने थाना रामगढ़ क्षेत्र में दुकानों पर देर रात्रि तक बैठने वाले व्यक्तियों की एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की। यूपी 100 के दोपहिया वाहनों को भी चेक किया।