लखनऊ

लखनऊ में चल रहे 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में पहुंचे PM मोदी, मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी

PM Narendra Modi Lucknow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में सीएम योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल हुए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 6:58 PM IST
PM Narendra Modi Lucknow Visit, Kaushal Deekshant Samaroh, CM Yogi Adityanath
पीएम मोदी ने लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा (PC: ANI)

PM Modi Lucknow 5th National Kaushal Deekshant Samaroh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल हुए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब PM मोदी ने यह मिशन शुरू किया, तो 2017 से आपके गाइडेंस में उत्तर प्रदेश ने स्किल मिशन को आगे बढ़ाने की अपनी कोशिशों में तेजी लाई है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे युवाओं की काबिलियत और टैलेंट को एक प्लेटफॉर्म देने के नतीजे में हमने उत्तर प्रदेश स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत 1.7 मिलियन से ज़्यादा युवाओं को कामयाबी से ट्रेनिंग दी है। इस दौरान कैंपस सिलेक्शन के जरिए 700,000 से ज्यादा युवाओं को प्लेसमेंट दिलाया है।

मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे लखनऊ पहुंचे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार में अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद सीधे लखनऊ लौट आए। उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इससे पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने लिखा कि, विकास और विरासत की समृद्ध धरा उत्तर प्रदेश में आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

खबर पर अपडेट जारी है...