लखनऊ

यूपी की 80 सीटों तक पहुंच बनाना चाहते हैं पीएम मोदी, कल से होगी दौरे की शुरूआत

यूपी की 80 सीटों तक पहुंच बनाने के लिए कल से पीएम मोदी का दौरा शुरू हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 4:20 PM IST
PM narendra Modi start tour for 80 lok sabha seat in uttar pradesh
यूपी की 80 सीटों तक पहुंच बनाना चाहते हैं पीएम मोदी, कल से होगी दौरे की शुरूआत

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर इस साल अक्टूबर माह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र से दौरा करने की तैयारी शुरू कर रहे हैं। वह 14 जुलाई से 29 जुलाई तक यूपी के बड़े बड़े शहरों का दौरा करेंगे और अपने 4 साल की उपलब्धियों को भी बताएंगे।

सबसे अन्त में 29 जुलाई को पीएम नरेन्द्र मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे और वहां वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के एक समारोह में भाग लेंगे। वह उनका यूपी का अन्तिम दौरा होगा। उसके बाद वह दिल्ली वापस चले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश का दौरा कल से शुरू

बताया जा रहा है कि अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पीएम मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा कल से शुरू कर देंगे। मोदी के दौरे की शुरुआत में पहले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी, अपना दल (एस) नेता अनुप्रिया पटेल के मिर्जापुर और आजमगढ़, प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के गढ़ भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, रैलियों और सार्वजनिक सभाओं की इस तरह से योजना तैयार की गई है कि कम से कम तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को प्रत्येक यात्रा में शामिल किया गया है।

कृषि मुद्दों पर होगा ध्यान केंद्रित

उत्तर प्रदेश के भाजपा के उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार की तुलना में वाराणसी में सबसे अधिक विकास का काम किया है। सूत्रों ने अनुसार बताया गया है कि मोदी दौरे के वक्त कृषि मुद्दों पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए एमएसपी की वृद्धि पर चर्चा की थी। वह 29 जुलाई को मोदी लखनऊ का दौरा करेंगे और वहां वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के एक समारोह में भाग भी लेंगे। मोदी अगले साल फरवरी 2019 में निवेशकों के शिखर सम्मेलन के दौरान परियोजनाएं भी लॉन्च कर सकते हैं।

Published on: