23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा से जुड़ीं यह फेमस भोजपुरी सिंगर, अमित शाह के सामने दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

भोजपुरी सिंगर कल्पना ने थामा भाजपा का दामन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:53 PM IST

kaplna

भाजपा से जुड़ीं यह फेमस भोजपुरी सिंगर, अमित शाह के सामने दिलाई गई पार्टी की सदस्यता

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी स्थित मजबूत करने में जुटी हैं। खासकर, भाजपा घूम-घूम कर अपने कार्यों का गुणगान कर रही है और जनता का विश्वास जीतने में जुटी है। इतना ही नहीं पार्टी कई बड़ी हस्तियों को भी अपने साथ जोड़ने में लगी हुई है। इसी कड़ी में एक और बड़ी हस्ती भाजपा के साथ जुड़ गई हैं।

अमित शाह के सामने ग्रहण की सदस्यता

भोजपुरी गीतों की नामचीन गायिका और भोजपुरी संगीत को ख्याति दिलाने वाली सिंगर कल्पना पटवारी ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में कल्पना ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान काफी संख्या में बिहार भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मूल रूप से असम की रहने वाली और दस हजार से ज्यादा गीतों को आवाज दे चुकीं कल्पना पटवारी ने हाल में ही भिखारी ठाकुर और बापू के चंपारण सत्याग्रह को लेकर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है, जिसे काफी सराहना मिल रही है। कल्पना ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और उनकी विचारधारा से काफी प्रभावित रही हैं। इसलिए, उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

कई भोजपुरी कलाकार जुड़ चुके हैं भाजपा के साथ

गौरतलब है कि कल्पना से पहले कई भोजपुरी नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं। साल 2009 में मनोज तिवारी ने गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा चुनाव में बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हिस्सा लिया, लेकिन 2014 में वे भाजपा से जुड़े। इतना ही नहीं आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए। वर्तमान में वे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा भोजपुरी के फेमस एक्टर रवि किशन भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। दिल्ली में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने पार्टी की सदस्यता स्वीकार की थी।