लखनऊ

UP Investors Summit 2018 : पीएम मोदी भी बनेंगे क्रिकेटर, लगाएंगे चौके-छक्के

UP Investor Summit 2018 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इन्वेस्टर समिट 2018 के दौरान क्रिकेट का भी मज़ा लेंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2018, 12:01 PM IST
PM Narendra Modi, vitual cricket
PM narendra modi


लखनऊ. मुस्काइए की आप लखनऊ में हैं...। 21 व 22 फरवरी को दो दिवसीय इन्वेटर्स समिट के लिए लखनऊ की ऐसी तस्वीर नजर आने लगी है। इन्वेस्टर समिट का आरंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पहुँच रहे हैं। पीएम के सामने इस दौरान अलग अलग नौ संगठनों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। खुद पीएम मोदी इसके लिए 15 मिनट देंगे। इस प्रेजेंटेशन में यूपी प्रोडेक्ट पवेलियन, वर्चुल एक्जीबिशन, सैमसंग, स्लोवाकिया, फिनलैंड, आईटीसी लिमिटेड, नीदरलैंड, ग्रेटर नोएडा अथारिटी, यमुना एक्सप्रेस वे, यूपीएसआईडीसी तथा यूपीनेडा के अलावा अंसल गोल्फ सिटी में निर्माणाधीन लूलू मॉल का प्रस्तुतीकरण देखेंगे। यूपी प्रोडेक्ट पवेलियन, वर्चुल एक्जीबिशन 3 मिनट के होंगे जबकि अन्य सभी 1 से 2 मिनट के। यूपी के स्टॉल में छह प्रतिष्ठानों के प्रोडक्ट शामिल किए गए हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, आईटी, स्टार्ट यूपीएस, रोबोटिक्स, ईको टूरिज्म और ओडीओपी के उत्पाद होंगे।

आईबी क्रिकेट्स खोलेगी 1500 सेंटर
स्टार्ट एप में आईबी क्रिकेट प्रोडेक्ट भी दिखेंगे। कंपनी उत्तर प्रदेश में आधुनिक तकनीकी पर क्रिकेट से संबंधित सभी प्रोडेक्ट देगी। प्रोयुगा नाम के स्टार्टअप के चलते क्रिकट गेम के मैच का प्रोजेक्शन होगा। इसमें थ्री डी तकनीक का इस्तेमाल दिखाते हुए स्टेडियम का फील मिल सकेगा।

प्रधानमंत्री भी खेलेंगे क्रिकट
आयोजकों का कहना है कि प्रधानमंत्री भी इस बीच वर्चुअल क्रिकेट का मज़ा लेंगे। प्रोग्रामिंग के ज़रिये इंटरनेशनल स्टेडियम का फील देने का प्रयास किया गया है।

इस तकनीक को बनाने वाले प्रोयुगा नाम के इस स्टार्टअप के संस्थापक वसुथ साई आइआइआइटी हैदराबाद के छात्र हैं। उनके साथ मे त्रिविक्रम रेड्डी आइआइटी दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। भारत को उन्नत प्रौद्योगिकियों में एक विश्व नेता बनाने के लिए एक दृष्टि से उसने ऊंचा भुगतान करने वाली नौकरियों का चयन नहीं किया जो उन्हें अन्य देशों में पेश किया गया था। प्रतिष्ठित एमएनसी ने त्रिविक्रम को एक करोड़ रुपये से अधिक का वेतन दिया था। मगर उन्होंने ये स्टार्टअप शुरू किया।

इसके अलावा सैमसंग, नीदर लैंड, फिनलैंड समेत कई विदेशी कपंनियां भी निवेश करने के लिए अपने उत्पादों को लेकर स्टॉल लगाएंगी। कंपनी नोएडा, कानपुर में भी शॉपिंग मॉल, होटल व कन्वेंशन सेंटर तथा लॉजिस्टिक्स सेंटर बनाने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। लूलू ग्रुप 5,000 से अधिक लोगों को नौकरी भी देगी। यूपी में निवेश करने वाली अन्य कपंनियों में भी बड़े पैमाने में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ के किनारे इस योजना में करीब 1000 करोड़ रुपए का निवेश लूलू ग्रुप कर रहा है।

देश के टॉप शॉपिंग मॉल में से होगा एक

यह कॉमर्शियल हब करीब पांच एकड़ में बनने वाला है। यह दावा किया जा रहा है कि यह देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में से एक होगा। अभी तक इस कंपनी ने कोच्ची में सबसे बड़ा मॉल बनाया है।

Updated on:
21 Feb 2018, 12:01 PM IST
Published on: