समिट के दौरान रूट पर पड़ने वाल सभी स्कूल, दफ्तर और दुकानें खुली रहेंगी। सिर्फ प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से आईजीपी आने और उनके लौटते वक्त ही कुछ देर के लिए यातायात रोका जाएगा। किसी को भी समस्या न हो, इसके लिए कुछ रूट डायवर्जन किए गए हैं। लोहिया पथ से होकर पिकप ओवरब्रिज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। पिकप पुल ढाल तिराहे से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात पर रोक रहेगी। कठौता चौराहे से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। न्यू हाईकोर्ट मोड़ से आईजीपी की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हेरीटेज पैराडाइज तिराहे से आईजीपी की तरफ यातायात नहीं जाएगा।