लखनऊ. मुस्काइए की आप लखनऊ में हैं...। 21 व 22 फरवरी को दो दिवसीय इन्वेटर्स समिट के लिए लखनऊ की ऐसी तस्वीर नजर आने लगी है। इन्वेस्टर समिट का आरंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी पहुँच रहे हैं। पीएम के सामने इस दौरान अलग अलग नौ संगठनों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। खुद पीएम मोदी इसके लिए 15 मिनट देंगे। इस प्रेजेंटेशन में यूपी प्रोडेक्ट पवेलियन, वर्चुल एक्जीबिशन, सैमसंग, स्लोवाकिया, फिनलैंड, आईटीसी लिमिटेड, नीदरलैंड, ग्रेटर नोएडा अथारिटी, यमुना एक्सप्रेस वे, यूपीएसआईडीसी तथा यूपीनेडा के अलावा अंसल गोल्फ सिटी में निर्माणाधीन लूलू मॉल का प्रस्तुतीकरण देखेंगे। यूपी प्रोडेक्ट पवेलियन, वर्चुल एक्जीबिशन 3 मिनट के होंगे जबकि अन्य सभी 1 से 2 मिनट के। यूपी के स्टॉल में छह प्रतिष्ठानों के प्रोडक्ट शामिल किए गए हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, आईटी, स्टार्ट यूपीएस, रोबोटिक्स, ईको टूरिज्म और ओडीओपी के उत्पाद होंगे।