लखनऊ

PM Vaya Vandana Yojana: स्कीम में सिर्फ एक बार निवेश करने पर मिलेगी 1,11,000 रुपये की पेंशन, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित आय का जरिया उनकी पेंशन ही होती है। यह पेंशन बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बन कर काम करती है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाई जा रही वय वंदना योजना एक आकर्षक विकल्प है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2021, 7:30 AM IST
PM Vaya Vandana Yojana Get 1,11,000 Pension Every Year Check Benefits
PM Vaya Vandana Yojana Get 1,11,000 Pension Every Year Check Benefits

लखनऊ. वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित आय का जरिया उनकी पेंशन ही होती है। यह पेंशन बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बन कर काम करती है। ऐसे में सरकार की ओर से चलाई जा रही वय वंदना योजना एक आकर्षक विकल्प है। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में रह रहे नागरिकों के साथ-साथ देश के हर कोने में रह रहे बुजुर्ग नागरिक ले सकते हैं। इस योजना के जरिये आप सालाना 1,11,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं।

एक बार लगाना होता है पैसा

उत्तर प्रदेश में कई ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने वय वंदना योजना का लाभ लिया है। स्कीम के तहत 60 साल या उससे अधिक वर्ष के व्यक्ति मासिक पेंशन का विकल्प चुनने पर 10 वर्षों तक 7.4 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। अगर वार्षिक पेंशन विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो के लिए 7.66 की दर से ब्याज मिलेगा। योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है।

कितना करना होता है निवेश

स्कीम में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम 15 लाख का निवेश करना होता है। जिसमें से 10 साल तक 9250 रुपये की मंथली पेंशन मिलेगी। आपके द्वारा निवेश की गई पूरी रकम 10 साल बाद आपको वापस कर दी जाती है। पेंशन की रकम मासिक, तिमाही, सालाना किसी भी ऑप्शन से ले सकते हैं। इसके अलावा तिमाही के हिसाब से 1.61 लाख, छह महीने के हिसाब से 1.59 लाख और सालाना के हिसाब से 1.56 लाख रुपये का निवेश करना होता है। तिमाही आधार पर निवेश करने पर आपको 27,750 रुपये, छह महीने के हिसाब से आपको 55,500 रुपये और सालाना आपको 1,11,000 रुपये पेंशन मिलेगी।

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश करने के लिए आप एलआईसी ऑफिस या एलआईसी एजेंट से संपर्क कर सकते हैं। एलआईसी ने टोल फ्री नंबर 1800-227-717 भी जारी किया है। इस पर कॉल कर भी योजना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश के लिए फॉर्म भरना होता है। फॉर्म में दी गई सभी जानकारियां सटीक देनी होती है।

Published on: