लखनऊ

पत्नी के थे कई मर्दों से सम्बन्ध, ईंट से कुचलकर पति ने कर दी हत्या

झगडे के दौरान बात बढ़ गई और दोनों में हाथापाई होने लगी।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 5:16 PM IST
jhunjhunu news

लखनऊ. सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में अवैध सम्बन्ध के शक में पति ने ईंट से कुचलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के थाना सरोजनी नगर के अमौसी रोड हनुमान पुरी में कृष्ण मुरारी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। वह पेंटिंग का काम कर परिवार चलाता था।

लम्बे समय से चल रहा था झगड़ा

हत्या के आरोपी कृष्ण मुरारी के मुताबिक उसकी पत्नी सुमन के कई लोगों से अवैध सम्बन्ध थे। इस बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। झगड़े के कारण सुमन काफी दिनों तक मायके में रही लेकिन वापस आने पर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। झगडे के दौरान बात बढ़ गई और दोनों में हाथापाई होने लगी। इसी दौरान कृष्ण मुरारी ने ईंट से सुमन का सिर कुचलकर जख्मी कर दिया। सुमन बचने के लिए कमरे की तरफ भागी लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के बाद कृष्ण मुरारी मौके से भागने लगा लेकिन गश्त पर निकली डायल 100 की गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों ने उसे खून से रंगा देखा रोक लिया। रोककर पूछताछ की तो उसने घटना कबूल कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

यह भी पढें - ध्यान रखने वाले कैमिस्टों, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को सरकार देगी इनाम">टीबी मरीजों का ध्यान रखने वाले कैमिस्टों, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स को सरकार देगी इनाम

यह भी पढें - बोले अखिलेश यादव - जिन्होंने हमें कुत्ता कहा वे जान लें कि.....

Published on:
Also Read
View All