4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले अखिलेश यादव – जिन्होंने हमें कुत्ता कहा वे जान लें कि…..

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने बता दिया है कि जो जनता को दुःख देता है, जनता उनसे कैसे हिसाब करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 7:34 PM IST

akhilesh yadav

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा के लोग हमें सांप-छछूंदर कहते थे। गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने दिखा दिया कि सांप-छछूंदर कैसे काटते हैं। लखनऊ में फ्यूचर ऑफ डेमोक्रेसी कार्यक्रम में बोलते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव और संभावित गठबंधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश का ड्राइवर उत्तर प्रदेश से ही निकलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर की जनता ने बता दिया है कि जो जनता को दुःख देता है, जनता उनसे कैसे हिसाब करती है। फूलपुर और गोरखपुर के नतीजे उसका परिणाम है। दलित आंदोलन में लोग सड़कों पर आ गए। यह सब सोशल मीडिया से हुआ। लेकिन सवाल क्या था। आज सूचना किसी से रोकी नहीं जा सकती। अखिलेश ने कहा एक कैबिनेट मंत्री हर रोज गाली बक रहे हैं। उन्हें दिल्ली बुलाकर समझाया गया। कुछ दिन चुप रहे। अब फिर गाली बक रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक दिन पहले शराब से जुड़े विवादित बयान पर अखिलेश ने कहा कि हम समझते थे, लोग शराब पीते हैं। उन्होंने बताया कि जाति शराब पीती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी बचेगा, तभी देश बचेगा। यहां के लोग केंद्र और प्रदेश के फैसले के साथ नहीं हैं। उन्होंने जो जहर घोला, हम वह नहीं करने वाले। अखिलेश ने कहा कि अपने क्षेत्र में हमें तीन गांव में वोट नहीं मिले। हमने उन लोगों से नाराजगी का कारण जानना चाहा। उन्होंने इसका कारण कब्रिस्तान की बाउंड्री को बताया। भाजपा के लोगों ने कब्रिस्तान के नाम पर वोट मांगे। हमने कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाकर उसे अलग किया जिससे दो सम्प्रदायों में जमीन को लेकर विवाद न हो। भाजपा के लोगों ने इस मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह कर दिया। अखिलेश आगे बोले कि जिन्होंने हमे कुत्ता कहा वे जान लें कि स्वर्ग जाना है तो उसके पीछे ही जाना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश