
लखनऊ. गोमती नदी के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को लखनऊ में वनवासी समाज की प्रचलित श्रमदान की परम्परा हलमा की तर्ज पर लखनऊ के लोग गोमती को साफ़ करने जुटे। इस आयोजन में शहर के कई सामाजिक संगठनों के लोगों के साथ ही, पुलिस और प्रशासन के अफसरों, बुद्धिजीवियों व अन्य जागरूक लोगों ने हिस्सा लिया। इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में लखनऊ के कई शिक्षण संस्थाओं ने भी हिस्सा लिया । गोमती नदी में कुड़ियाघाट से गोमती बंधे तक सफाई अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया ।
समाज को जागरूक करने का प्रयास
हलमा कार्यक्रम के प्रभारी पुलिस विभाग के तकनीकी सेवाओं के महानिदेशक महेंद्र मोदी ने कहा कि समाज सामूहिक श्रमदान के माध्यम से बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा कर सकता है । हर काम के लिए सरकार पर निर्भरता ठीक नहीं है । उन्होंने कहा कि गोमती सहित सभी नदियों और जलस्रोतों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए समाज को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होगी ।
कई संस्थाओं और अफसरों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के दौरान नदी के किनारे वृक्षारोपण भी किया गया । श्रमदान कार्यक्रम में डीजी होमगार्ड्स सूर्य कुमार शुक्ल, सीआरपीएफ कमाण्डेन्ट राजेंद्र प्रसाद, आईपीएस आशुतोष पाण्डेय, एनसीसी के कर्नल धीरेन्द्र सिंह और पंकज कुमार मौजूद रहे । इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानन्द राय, राजेंद्र भौनवाल, नवाब मीरजाफर अब्दुल्लाह, श्रीकृष्ण चौधरी, शेखर त्रिपाठी, चंद्रभूषण तिवारी, भारती पांडेय, मोनिका भौनवाल, सुभाष ओझा, पार्षद रामऔतार कनौजिया, प्रेमशंकर अवस्थी, विनोद श्रीवास्तव, रमाशंकर त्रिपाठी, लोक भारती संस्था के संगठन मंत्री ब्रजेन्द्र पाल सिंह, गोपाल उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, कवि तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढें - केजीएमयू में भर्ती भाजपा विधायक से मिलने पहुंचे सीएम
Published on:
28 Apr 2018, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.