लखनऊ

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

SIR Controversy: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने SIR के तहत वोटरों के नाम हटाए जाने को लेकर बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी का दबाव है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 11:46 AM IST
Pramod Tiwari, Congress comeback
Pramod Tiwari: संसद में भाजपा के सिर्फ 2 सांसद! प्रमोद तिवारी ने 1985 का किस्सा सुनाकर अमित शाह को घेरा (फोटो सोर्स: ANI)

BJP Democracy Row: दिल्ली में SIR और वोटों के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि 13 करोड़ नाम हटाए गए हैं, जबकि अमित शाह 3 करोड़ और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 करोड़ नाम हटाए जाने की बात कह रहे हैं। तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं, बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर सपा और बीजेपी नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की- सांसद प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो मेरे हां में हां मिला रहा है, कांग्रेस की बात को समर्थन दे रहा है, बल दे रहा है, यही तो हम कह रहे हैं कि 13 करोड़ निकाले गए हैं, अमित शाह कह रहे हैं 3 करोड़, और योगी कह रहे हैं उत्तर प्रदेश में 1 करोड़, तो अंदाजा लगा लीजिए हमारी बात तो पूरी तरह सच है। मैं भाजपा पर आरोप लगाता हूं कि उसने लोकतंत्र की हत्या की है, उसके पास एक टूल है, उसका नाम है ज्ञानेश, ना शर्म है, ना कहीं से हया है, ना गैरत है, इतने बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद भी कुर्सी से इसलिए चिपका है, क्योंकि वो इतना गलत कर चुका है कि उसकी गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में हैं। उसने अपनी कुर्सी पर कलंक लगा दिया है।

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है- सपा नेता एसटी हसन

समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने भी वोटों के मुद्दे पर बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को घेरा। मुरादाबाद में उन्होंने कहा कि जनता को एहसास हो गया है कि वोट चोरी हुई है और कोई भी चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुआ। करीब 25 लाख वोट गायब हो गए। जनता इसका जवाब देगी। BJP 'लोकतंत्र बचाओ' रैली निकाल रही है लेकिन ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।

बीजेपी की पदयात्रा, 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस अराजकता फैला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस आतंकवादियों के दम पर चुनाव जीता करती थी और अब अराजकता फैला रही है। रजा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी भारतीयों को एकजुट होकर निकलना चाहिए और अराजकता खत्म करनी चाहिए।

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विपक्ष पर देश को अराजकता की ओर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश को अराजकता में धकेलने की जिम्मेदारी ले ली है। वह सभी लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहा है।

ब्रजेश पाठक बोले- विपक्ष को उजागर करेंगे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि INDI गठबंधन ने देश को अराजकता के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संसद की जगह सड़क पर कुछ लोगों को लेकर आम लोगों को परेशान कर रहा है। पाठक ने कहा कि बीजेपी पदयात्रा के जरिए ऐसे लोगों को उजागर करेगी और अपनी बात जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के छह क्षेत्रों में यह पदयात्रा लगातार दो दिन चलेगी।

Updated on:
3 Nov 2026, 11:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज

धीरेंद्र शास्त्री पर सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का हमला, बोले- बीजेपी के पपेट हैं

‘परिवारवाद ने गरीबों को धुएं में रखा’, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पूर्ववर्ती सरकार की जातीय राजनीति ने समाज को बांटा