Aparna Yadav Husband Prateek Yadav Death: लायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन। आइए जानते हैं अपर्णा यादव के पति प्रतीक और अखिलेश यादव के बीच क्या रिश्ता है?
उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा यादव परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। उत्तर प्रदेश की सियासत से बुधवार सुबह बड़ी खबर सामने आई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के बेटे Prateek Yadav का अचानक निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:15 बजे तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक यादव को लखनऊ के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि Lucknow Police पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच की तैयारी में जुटी है।
सूत्रों की मानें तो घटना के वक्त उनकी पत्नी Aparna Yadav उनके साथ मौजूद नहीं थीं। राजनीति से दूरी बनाकर रखने वाले प्रतीक यादव बिजनेस और फिटनेस की दुनिया से जुड़े थे।आइए आपको बताते हैं कि प्रतीक यादव कौन थे, उनका और अखिलेश यादव के बीच क्या रिश्ता है?
Prateek Yadav उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह Akhilesh Yadav के रिश्ते में सौतेले भाई लगते थे। राजनीति से दूरी रखने वाले प्रतीक यादव फिटनेस और रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई ब्रिटेन से की थी और सार्वजनिक जीवन में कम ही नजर आते थे। हालांकि उनकी पत्नी Aparna Yadav राजनीति में सक्रिय रहीं।
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी 4 दिसंबर 2011 को हुई थी। शादी के बाद अपर्णा यादव ने धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली। बाद में अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।
प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर रखते थे। कुछ महीने पहले पत्नी को लेकर पोस्ट के बाद चर्चा में थे। दरअसल, प्रतीक ने 19 जनवरी को अपर्णा यादव के साथ संबंध खत्म करने का ऐलान कर दिया था। इसको लेकर बहस तेज हो गई थी।
हालांकि बाद में, प्रतीक यादव ने सबकुछ ठीक बताया था। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने पत्नी के साथ अपने संबंधों के बेहतर होने की बात कही थी। प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा था, ऑल इज वेल। चैंपियन वे होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का एक परिवार हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपर्णा यादव को भी टैग किया था।