लखनऊ

पिता की मौत के बाद खामोश खड़ी प्रतीक यादव के शव को निहारती रही बेटियां

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी दोनों बेटियों की भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई हैं। बेटियां प्रथमा और प्रतीक्षा का पिता की मौत के बाद बुरा हाल है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
May 14, 2026
Prateek Yadav Daughters, Father Daughter Emotional Photo
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की बेटियां प्रथमा और प्रतीक्षा | फोटो सोर्स- X(@RanjanSinghh_)

Prateek Yadav Death: कहते हैं कि पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है, लेकिन आज सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर के पास खड़ी उनकी दोनों नन्ही बेटियाँ उन्हें बस एकटक निहारे जा रही हैं। उन मासूम आंखों में मानो एक ही सवाल है जैसे वो अभी उठेंगे और उन्हें गले लगा लेंगे। इस बेबसी भरी तस्वीर को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

पिता ही थे बेटियों की असली दुनिया

प्रतीक यादव अपनी बेटियों से कितना प्यार करते थे, इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम बायो से ही लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर अपनी बड़ी बेटी के लिए लिखा था- 'दुलारी - हमारी सबसे बड़ी बेटी'। वह केवल एक पिता नहीं, बल्कि अपनी बेटियों के लिए एक दोस्त की तरह थे। अक्सर उन्हें अपनी बेटियों के साथ ट्रैवल करते, मस्ती करते और उनकी छोटी-छोटी खुशियों को सोशल मीडिया पर साझा करते देखा जाता था।

राजनीति की गहमागहमी के बीच 'सुपर डैड' थे प्रतीक

जहां अपर्णा यादव राजनीति और सामाजिक कामों में बिजी रहती थीं, वहीं प्रतीक यादव ने अपनी बेटियों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी। बेटियों को स्कूल छोड़ना हो, उनके साथ खेलना हो या उन्हें घूमाने ले जाने हो, प्रतीक हमेशा उनके साथ साये की तरह रहते थे।

दो मासूम बेटियां प्रथमा और प्रतीक्षा

प्रतीक और अपर्णा यादव की दो प्यारी बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रथमा यादव, जिसका जन्म 20 मार्च 2014 को हुआ था, और छोटी बेटी प्रतीक्षा यादव। इन दोनों मासूमों को शायद अभी यह अहसास भी नहीं है कि जिस पिता को वे आखिरी बार बाय कह रही हैं, उनसे अब इस जन्म में दोबारा मुलाकात नहीं होगी। अपर्णा यादव खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन इन बेटियों के चेहरे पर छाई खामोशी आज सबसे बड़ा दर्द बन गई है।

सोशल मीडिया पर उमड़ा संवेदनाओं का सैलाब

जैसे ही बेटियों की अपने पिता को निहारती हुई तस्वीर इंटरनेट पर आई, लोगों का कलेजा फट गया। लोग बोल रहे हैं कि राजनीति और शोहरत अपनी जगह है, लेकिन बेटियों का अपने पिता की मौत का दुख सबसे बड़ा है। प्रतीक यादव का अपनी बेटियों के लिए जो लगाव था, वह इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।