13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की आखिरी पोस्ट बोले- आसमान खुल गया है, अब यादें छोड़ गए पीछे

Prateek Yadav Last Instagram Post: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन। देखिए उनकी वो आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट जिसमें वो आसमान की ऊंचाइयां नापते दिखे थे। लेकिन अब वहीं यादें बनी सहारा।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Pratiksha Gupta

May 13, 2026

Aparna Yadav Husband Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Last Instagram Post: 'इंजन की आवाज गूंजी, आसमान खुल गया और मैंने कंट्रोल ले लिया…' अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में ये शब्द लिखने वाले प्रतीक यादव आज सच में उस खुले आसमान की गहराइयों में कहीं खो गए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। महज 38 साल की उम्र में उनके चले जाने से हर कोई हैरान है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले उन्होंने अपनी उड़ान का एक बहुत ही यादगार वीडियो शेयर किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'आखिरी उड़ान'

प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हर किसी को भावुक कर रही है। 3 अप्रैल को उन्होंने एक वीडियो डाला था जिसमें वे जेट विमान उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस पोस्ट में वे बहुत खुश दिख रहे थे और उन्होंने लिखा था- 'इंजन की गूंज के साथ आसमान खुल गया और मैंने कंट्रोल संभाल लिया। यह पल बहुत यादगार और रोमांच से भरा है।' किसी ने नहीं सोचा था कि बादलों के बीच मुस्कुराते हुए प्रतीक का यह वीडियो उनकी आखिरी याद बन जाएगा।

अस्पताल से घर लौटने का फैसला और अचानक बिगड़ी तबीयत

प्रतीक यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। 30 अप्रैल को उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। 3 मई को उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज लिए बिना ही घर लौटने का फैसला किया था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार सुबह 6 बजे जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।