लखनऊ

प्रयागराज में चार दलितों की निर्मम हत्या पर बिफरी मायावती कहा, सपा के नक्शेकदम पर चल रही है भाजपा

- प्रयागराज में चार दलितों की हत्या के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहाकि, सपा सरकार की राह पर चल निकली है भाजपा सरकार। योगी सरकार से डिमांड की है कि, दबंगों पर सख्त कार्रवाई करें।
less than 1 minute read
• •
Nov 27, 2021
प्रयागराज में चार दलितों की निर्मम हत्या पर बिफरी मायावती कहा, सपा के नक्शेकदम पर चल रही है भाजपा
प्रयागराज में चार दलितों की निर्मम हत्या पर बिफरी मायावती कहा, सपा के नक्शेकदम पर चल रही है भाजपा

लखनऊ. यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर प्रहार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, यूपी के प्रयागराज में अभी हाल ही में दबंगों ने एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या की, यह हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामले में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।

सभी दोषी दबंगों पर सख़्त कार्रवाई हो :- बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्विट कर जहां भाजपा को आइना दिखाया वहीं सपा पर व्यंग्य कसते हुए कहाकि, इस घटना के बाद सबसे पहले बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व में बीएसपी के पहुंचे प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना भी हुई है। बीएसपी की यह मांग है कि, सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनी कार्रवाई करे।

मामला यह है :- फाफामऊ के गोहरी गांव में फूलचंद (50 वर्ष), उसकी पत्नी मीनू (45 वर्ष), बेटे शिव (45 वर्ष) और बेटी (45 वर्ष) मृत मिले थे। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से वार कर सभी को मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Published on:
27 Nov 2021 12:11 pm
Also Read
View All
‘सपा के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंचे’ अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, बोले- 2024 चुनाव में आपके वोटर फर्जी थे?

‘लाखों बेटियां पढ़ाई छोड़ने को मजबूर थीं’, CM योगी बोले- प्रदेश में महिलाओं की शिक्षा घोर उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी

‘सरकार को चुनाव कराने में क्या डर था?’, HC के 3 महीने के अंदर पंचायत इलेक्शन कराने के आदेश पर बोलीं आराधना मिश्रा

UP Panchayat Election: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने का दिया आदेश, हाईकोर्ट ने क्यों जताई थी नाराजगी; जानिए पूरा मामला

UP Politics: 50 सीटें भी BJP को मिल गईं तो ये दुनिया के सबसे बड़े आश्चर्यों में से एक होगा: सांसद अवधेश प्रसाद