लखनऊ

इस दिन तक पूरी हो जाएगी महाकुंभ की तैयारी, केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी 

Mahakumbh 2025 की तैयारी में प्रदेश की सरकार जुट गयी है। इस बार के महाकुंभ के आयोजन को लेकर सरकार ने बैठक की है। केशव प्रसाद मौर्य ने तैयारियों का ब्योरा दिया है। 
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2024, 4:29 PM IST
Keshav Prasad Maurya
Keshav Prasad Maurya

Mahakumbh 2025 की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार जुट गयी है। केशव प्रसाद मौर्य ने तैयारियों का ब्योरा दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि 15 दिसंबर तक सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी। इसके लिए हर स्तर से लोग लगे हुए हैं। इस बार महाकुंभ वैश्विक होने वाला है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने क्या ?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि यह तो बड़े गर्व की बात है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते 23 वर्ष तक लगातार राज्य की सत्ता हो चाहे देश की सत्ता हो उन्हें नेतृत्व करने का जो गौरव हासिल हुआ है वह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमे पूरा विश्वास है आगे अभी लंबे समय तक प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व हमे मिलेगा। हमलोग देश को विकसित भारत के रूप में देखेंगे

Mahakumbh विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसमें कई करोड़ लोग आने वाले हैं। उसकी जोरदार तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों की समीक्षा भी की गयी है। सारी तैयारियों को पूरा करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर दी गयी है।