लखनऊ

यूपी में कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल 4 अप्रैल तक बंद , जारी हुई नई गाइडलाइन

Highlights कोरोना के बढ़ते मामलों काे देखते हुए किया गया निर्णयक कक्षा आठ तक के सरकारी -प्राईवेट सभी स्कूल किए गए बंद  
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2021, 10:33 PM IST
स्कूलों में छुट्टी
स्कूलों में छुट्टी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ ( Lucknow ) कोरोना वायरस ( Corona virus ) के एक बार फिर से बढ़ते मामलों काे देखते हुुए उत्तर प्रदेश में चार अप्रैल तक कक्षा आठ तक के सरकारी और प्राईवेट सभी स्कूल ( School )बंद कर दिए गये हैं।

मंगलवार शाम को शासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जारी निर्देशाें में कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों काे चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। यह अलग बात है कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के संस्थान खुलें रहेंगे लेकिन इनमें भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना हाेगा। मास्क अनिवार्य हाेगा और सामाजिक दूरी बनकर रखनी हाेगी।

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार दिए हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामलों में चार गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। 20 मार्च तक प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या महज 2774 थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि दाे दिन में 2286 नए मामले सामने आ गए। इसके बाद यह ग्राफ गुणात्मक संख्या में बढ़ा।

मंगलवार को संक्रमितों की संख्या का ग्राफ 1.42 फीसदी तक पहुंच गया। मंगलवार काे कोरोना वायरस से लखनऊ में चार और कानपुर में दो लाेगाें की माैत हाे गई। इसी तरह से मेरठ, मुजफ्फरनगर, उन्नाव और औरैया में एक-एक व्यक्ति की माैत हाे गई। यही कारण है कि बढ़ते संक्रमण और खतरे काे देखते हुए फिलहाल शासन ने स्कूलाें काे बंद करने का निर्णय किया है। अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना हाेगा

Updated on:
30 Mar 2021, 10:33 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू