कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने माना कि यूपी में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, लेकिन अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं हैं। मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कोविड-19 को लेकर हम पूरी तरह से सतर्क हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट सभी स्थानों पर रैंडम चेकिंग की जा रही है। लोगों से भी कोविड गाइडलान को पालन करने की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई नहीं करना चाहते लेकिन जो लोग अभी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, मजबूरन उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी।