लखनऊ

राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली रद्द, प्रियंका गांधी के आने पर किया गया बदलाव!

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है।
less than 1 minute read
Feb 05, 2019
Feature image

लखनऊ. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। इसका कारण लखनऊ में राहुल की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेस बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 9 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी भारत लौट आई हैं। मंगलवार को ही उन्हें दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कमरा भी अलॉट कर दिया गया है। विदेश से लौटते ही पूर्वी यूपी की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कई अन्‍य बड़े नेताओं के साथ उत्‍तर प्रदेश की रणनीति को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी है। इसी के साथ उन्होंने वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर इस पर चर्चा की है।

10 फरवरी को लखनऊ में होनी थी राहुल की रैली-

आगामी 10 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने रमाबाई अंबेडकर पार्क में रैली के लिए स्वीकृति भी दे दी थी, लेकिन प्रियंका गांधी के यूपी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी ने इस रैली को रद्द कर दिया है।

Updated on:
05 Feb 2019 03:48 pm
Published on:
05 Feb 2019 03:48 pm
Also Read
View All