लखनऊ

Priyanka Gandhi ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े घोटाले क सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच, यह ‘आस्था में अवसर’ तलाशने जैसा

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, अब भक्तों के पाई-पाई के हिसाब रखने की जिम्मेदारी उनकी है
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2021, 3:28 PM IST
 Priyanka Gandhi facebook post over ram mandir land purchase

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राम मंदिर निर्माण में जमीन घोटाले की खबरों को 'आस्था में अवसर' तलाशना करार दिया। कहा कि ऐसा कोई भी प्रयास करोड़ों भारतीयों की आस्था पर चोट है और महापाप है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारी है कि प्रभु श्रीराम के नाम भक्तों द्वारा चढ़ाई गई पाई-पाई का इस्तेमाल आस्था से जुड़े सामूहिक कार्य में हो, न कि किसी घोटाले में। क्योंकि, ट्रस्ट का गठन पीएम मोदी ने कराया था और इसमें उनके बहुत करीबी लोग ट्रस्टी हैं। प्रियंका गांधी ने कहाकि देशवासियों की तरफ से हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे घोटाले की जांच करायी जाये।

प्रियंका गांधी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि खबरों के अनुसार श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट द्वारा एक जमीन की खरीददारी में घपला हुआ है। अयोध्या की एक जमीन को 18 मार्च 2021 को दो लोग 2 करोड़ रुपए में खरीदते हैं और सिर्फ 5 मिनट के बाद ट्रस्ट की ओर से इसे 18.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया जाता है। यानी जमीन की कीमत 5.5 लाख रुपये प्रति सेकेंड की दर से बढ़ गई। क्या इस पर कोई विश्वास कर सकता है? मत भूलिए, यह सारा पैसा हिंदुस्तान की जनता द्वारा मंदिर निर्माण के दान और चढ़ावे के रूप में दिया गया था।

सर्किल रेट में आज भी जमीन का मूल्य पांच करोड़
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने लिखा कि जमीन की खरीद-बिक्री से सम्बंधित बैनामे और रजिस्ट्री में गवाहों के नाम एक समान हैं। एक गवाह मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं (जो आरएसएस के पूर्व प्रांतीय कार्यवाहक रहे हैं) और दूसरे गवाह भाजपा नेता एवं अयोध्या के मेयर हैं। ट्रस्ट के सचिव की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जमीनों के रेट बढ़ गए हैं इसलिए इतना भुगतान हुआ है। सूचना के अनुसार सर्किल रेट पर भी आंकलन करें तो इस क्षेत्र की इतनी जमीन का दाम लगभग 5 करोड़ रुपए होगा।

महंत नृत्यगोपाल ने भी ट्रस्ट पर लगाये हैं आरोप : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने लिखा है कि आज के अखबारों में आई खबरों के अनुसार भी श्रीराम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की ओर से भी ट्रस्ट के संचालन में मनमानेपन व अपारदर्शिता का आरोप लगाया गया है। महासचिव लिखा है कि देश के करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति से प्रेरित होकर भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए चढ़ावा दिया। हमारी बहुत सारी बहनों ने भगवान राम और माता सीता के प्रति श्रद्धा में अपनी जमापूंजी को उनके चरणों में अर्पित किया। भगवान के चढ़ावे में तो कोई भी हाथ नहीं लगाता। उस चढ़ावे में लोगों की श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था गुंथी हुई होती है।

Updated on:
17 Jun 2021, 3:28 PM IST
Published on: