
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) बेकाबू होता जा रहा है। आम क्या खास सभी संक्रमित हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। कोविड महामारी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की वर्चुअली आपात बैठक बुलाई। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूपी में कोरोना (Corona Pandemic) की भयावह स्थिति पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर निशाना जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के दौरान अमानवीयता चरम पर है। यूपी सरकार अस्पताल की क्षमता की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों की जिंदगी से खेल रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की हर संभव मदद करने को तैयार है। प्रियंका ने कहा कि विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें। और कांग्रेस जनता के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें : मौत के मातम में उत्सव मना रही है सरकार- अजय कुमार लल्लू