लखनऊ

गन्ना किसान आत्महत्या पर प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर आरोप, कहां- हजारों करोड़ रुपया दबाए बैठी सरकार

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मुज़फ़्फरनगर के गन्ना किसान की आत्महत्या मामले में सीएम योगी पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 7:58 PM IST
priyanka.jpg
Priyanka

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मुज़फ़्फरनगर के गन्ना किसान की आत्महत्या मामले में यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को मुजफ्फनगर के सिसौली गांव में 46 वर्षीय एक किसान ओमपाल ने अपने ही खेत में पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के चलते किसान अपनी खेत में खड़ी गन्ने की फसल को लेकर बेहद ही परेशान चल रहा था।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट-
मामले पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रिका की खबर को शेयर करते हुए ट्वीट में कहा कि मैंने 2 दिन पहले ही सरकार को इसके लिए आगाह किया था। सोचिए इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी। लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में गन्ना भुगतान का नाम तक नहीं लेती। अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान दिया जाएगा, लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।

किसान आत्महत्या मामले में शुक्रवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि गन्ना खरीद में विफल साबित हुए चीनी मिल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

पर्ची को लेकर किसान ने नहीं की आत्महत्या- जिलाधिकारी-

वहीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि किसान की आत्महत्या के पीछे शुगर मिल में तौल पर्ची का कोई मामला नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसान की शुगर मिल से सारी तौल पर्चियां मिल से जा चुकी हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे कहा कि बताया जा रहा है कि गन्ना पर्ची को लेकर आत्महत्या हुई है, ये पूरी तरह से गलत है।

Updated on:
5 Jun 2020, 7:58 PM IST
Published on: