लखनऊ

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर तंज, कोविड 19 अस्पताल में नाले का पानी बहता देख कहा यह

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर हमला किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बदइंतजामी का एक वीडियो सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2020, 9:35 PM IST
priyanka gandhi
प्रियंका

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी सरकार पर हमला किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बदइंतजामी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कोविड 19 वॉर्ड में मरीज एडमि़ट हैं, लेकिन फर्श पर नाली का पानी दिख रहा है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार द्वारा किए गए इंतजामों पर सवाल उठाए हैं।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रियंका गांधी ने लिखा है, यूपी के सीएम के गृह क्षेत्र के मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड की हालत देखकर आपको पता लग जाएगा कि यूपी सरकार के झूठे प्रचार से जमीनी हकीकत कितनी जुदा है। मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में नाले का पानी भरा है। मरीज परेशान हैं और पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है। आपको बता दें कि यूपी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार जा चुका है। प्रतिदिन 1600 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए अब साप्ताहिक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।

Published on: