
heavy rain alert:आईएमडी ने आज और कल उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में आज तड़के से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया था। कई इलाकों में काले बादलों ने आसमान पर डेरा जमा रखा है। बारिश के कारण ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। आईएमडी ने आज गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में कल यानी गुरुवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम का रुख देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून विदा होने से पहले आफत मचा सकता है।
आईएमडी ने आज कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में तीव्र दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मानसून विदा होने से पूर्व राज्य में उग्र रूप दिखा सकता है। राज्य में आज से दो दिन बारिश होने से तापमान पर असर देखने को मिलेगा।आईएमडी ने इन दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सामान्य तापमान में छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। आज राज्य के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत के आसार हैं।