कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि इस दुखद समाचार से आहत हूं।
लखनऊ. कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगरा में हुए बस हादसे पर दुख जताया है। राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि इस दुखद समाचार से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, प्रियंका ने ट्वीट करके कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस दुर्घटना की खबर स्तब्ध करने वाली है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा के बारे में सोचकर मन विचलित है। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
राहुल गांधी ने भी व्यक्त किया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर अमर उजाला की खबर को साझा करते हुए मृतकों के परिवार की प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राहुल गांधी ने लिखा कि लखनऊ से दिल्ली आ रही रोडवेज बस यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई, इस दुखद समाचार से आहत हूं। मृतकों के परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
अखिलेश यादव ने जताया शोक
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पूरी घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ हूं। ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को मुआवजा की राशि बढ़ानी चाहिये। समाजवादी पार्टी ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें - Agra Yamuna Expressway Bus Accident: बस की रफ्तार जानकर रह जाएंगे हैरान, महज तीन मिनट में आठ किमी की दूरी तय की...
हादसे में 29 लोगों की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। ये बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा के झरना नाले में जा गिरी। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।