लखनऊ

रेलवे बोर्ड मेंबर की चीफ सेक्रेटरी से हुई मुलाकात, लंबित प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा

रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने प्रदेश के मुख्य सचिव से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में चल रहे रेलवे के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।
2 min read
Dec 08, 2017
lucknow railway news

लखनऊ. रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में चल रहे रेलवे के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। मुलाकात में रेलवे के प्रदेश में चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई और रेलवे की क्रियाशील परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही रेलवे बोर्ड सदस्य ने उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडलीय कार्यालय में स्थित सभागार में उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की।

बोर्ड मेंबर ने अफसरों के साथ की बैठक

रेलवे अफसरों के साथ बैठक में उत्तर एवं पूर्वोत्तर रेलवे से सम्बन्धित विभिन्न यात्री सुविधाओ एवं परिचालन सम्बन्धी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के अफसरों को निर्देश दिये। इसके साथ ही भविष्य में होने वाली परिचालन सम्बन्धी चुनौतियों एवं यात्री यातायात, माल ढुलाई एवं यात्री गाड़ियों में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायों की भी समीक्षा की गई।


बैठक में रेलवे के अफसर रहे मौजूद

बैठक में एएमटी रेलवे बोर्ड ए के गुप्ता, सीओएम उत्तर रेलवे ए एस उपाध्याय एवं सीओए पूर्वोत्तर रेलवे रवि वल्लूरी, सीसीएम उत्तर रेलवे देवेश मिश्रा, सीसीएम पूर्वोत्तर रेलवे अलोक सिंह, ईडी कोऑर्डिनेशन उत्तर रेलवे संजय वाजपेई, ईडी कोऑर्डिनेशन पूर्वोत्तर रेलवे राजीव सक्सेना, डीआरएम उत्तर रेलवे लखनऊ सतीश कुमार, डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ विजयलक्ष्मी कौशिक सहित उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मण्डलों के परिचालन एवं वाणिज्य शाखा के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढें - मोदी सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे छेड़ने जा रहे हैं आरपार की जंग

Published on:
08 Dec 2017 06:55 pm