
राघुराज प्रताप सिंह यानि राजा भइया अक्सर अपने शौकीन अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कभी घुड़सवारी को लेकर तो कभी हेलीकॉप्टर को उड़ाने को लेकर सुर्खियों पर बने रहते हैं। इसी कड़ी में बता दें कि रघुराज प्रताप यानि राजा भइया महंगी गाड़ियों के शौकीन है। इस समय उनको काफिले में नई फॉर्चूनर लेजेंडर से लेकर लैंड रोवर डिफेंडर तक शामिल रहती है। इनकी कीमत करीब 35 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ तक है। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह और राजा भइया के ऐसे शौक और उपलब्धियों को बड़ी संख्या में युवा फॉलो भी करते हैं।
उत्तर प्रदेश के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह को घुड़सवारी और हेलीकॉप्टर उड़ाना अधिक पसंद है। इसके अलावा राजा भइया के पास महंगी गाड़ियों की भी श्रंखला है। खास बात ये है कि ये सभी 35 लाख से लेकर करीब डेढ़ करोड़ तक की है। इन सभी गाड़ियों के नंबर भी एक जैसे ही हैं। इन दिनों राजा भइया हाल ही आई गाड़ी लैंड रोवर डिफेंडर से चलते नजर आते हैं। राजा भइया को नई लांच गाड़ियों के साथ-साथ नए अपग्रेड हथियारों को भी शौक है। एक इंटरव्यू के दौरान राजा भइया ने कहा कि ये शौक उनके पुराने जमाने यानि दादा-बाबा के जमाने से चल रहे हैं।
राजा भइया के काफिले में महंगी गाड़ियों में से करीब 35 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ तक की गाड़ियां शामिल होती हैं। बात करें तो राजा भइया के काफिले में शामिल होने वाले गाड़ी की तो ट्योटा कंपनी की लैंड क्रूजर, लैंड रोवर डिफेंडर, मर्सडीज, दो फॉर्च्यूनर और जीप की रैंगलर गाड़ी है। लैंड क्रूजर और लैंड रोवर को कई बार खुद राजा भइया खुद चलते नजर आए हैं।
राजा भइया कुंडा में अक्सर नए नए शौक को पूरा करते नजर आते हैं। इसी तरह राजा भइया की गाड़ियों की श्रंखला में बाइक भी देखने को मिलती है। इनमें बुलेट और जावा की बाइक शामिल है। हाल ही में राजा भइया का जावा बाइक चलाते एक वीडियो भी वायरल हुआ। बता दें कि जावा बाइक कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है।