लखनऊ

Lucknow Girl Case: चौतरफा घिरी लखनऊ की थप्पड़बाज लड़की, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने दी चुनौती, मोहल्लेवालों ने भी घेरा

Lucknow Girl Case : लखनऊ में थप्पड़बाज लड़की द्वारा कैब ड्राइवर की पिटाई का वीडियो यूपी ही नहीं पूरे देश में वायरल हो रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 4:01 PM IST
Rakhi Sawant targets Lucknow Girl over cab driver beaten case

लखनऊ. Lucknow Girl Case- राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई का वीडियो यूपी ही नहीं पूरे देश में वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग थप्पड़बाज लड़की को कोस रहे हैं तो कैब ड्राइवर के धैर्य की तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने कैब ड्राइवर का समर्थन करते हुए थप्पड़बाज लड़की प्रियदर्शनी को लड़ने का चैलेंज देते हुए कहा कि मुझसे लड़ मैं तेरी टांग तोड़ दूंगी। मोहल्ले के लोगों ने भी कहा कि प्रियदर्शनी बहुत झगड़ालू है। उधर, कैब ड्राइवर से घूस लेने मामले में इंस्पेक्टर और दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैब ड्राइवर का समर्थन कर रही हैं और थप्पड़बाज लड़की को लड़ने का चैलेंज दे रही हैं। राखी सावंत ने कहाकि तूने नया-नया कराटे सीखा है। मुझसे लड़ तेरी टांग तोड़ दूंगी। कहा कि अगर लड़ने का इतना ही शौक है तो मेरे भाई खली से लड़ कर दिखा।

कैब ड्राइवर मेरे भाई जैसा : राखी सावंत
राखी सांवत ने आरोपित लड़की प्रियदर्शिनी को नसीहत देते हुए कहाकि लड़की होने का मतलब यह नहीं है कि कानून हाथ में ले। किसी से भी मारपीट करे। अगर लड़ने का इतना शौक है तो बॉर्डर पर जाओ। देश के दुश्मनों से लड़ो। चाइना से लड़ो। कहा कि मैं नहीं जानती कैब चालक कौन है, पर वह मेरे भाई जैसा है। पूरे देश का समर्थन उसके साथ है।

Published on: