लखनऊ

Raksha Bandhan 2021: भारत ही नहीं दुनिया भर में मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें- सेलिब्रेशन के तरीके

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त को है। उत्तर प्रदेश के साथ ही देश-दुनिया में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं|

less than 1 minute read
Aug 03, 2021
Raksha Bandhan 2021: भारत ही नहीं दुनिया भर में मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार, जानें- सेलिब्रेशन के तरीके

लखनऊ. Raksha Bandhan 2021: भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को मनाने वाला त्यौहार रक्षाबंधन 22 अगस्त को है। उत्तर प्रदेश ही नहीं दुनिया भर में इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। लेकिन, हर जगह मनाने का तरीका अलग है। आइए जानते हैं कि अलग-अलग देशों में कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार।

नेपाल
भारत का पड़ोसी देश नेपाल दुनिया का एक मात्र हिन्दू देश है, जहां पर भारी मात्रा में भारतीय रहते हैं। भारत की तरह यहां भी राखी का त्यौहार उत्साह-पूर्वक मनाया जाता है। इस दिन यहां बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं। इसके बाद एक दावत रखी जाती है जिसमें लोगों को बुलाया जाता है।

पाकिस्तान
पाकिस्तान बंटवारे के बाद भले ही भारत से अलग हो गया है लेकिन वहां रह रहे हिन्दू रक्षाबंधन के त्यौहार को भारतीय तौर तरीके से मनाते हैं। राखी बंधवाने के बाद भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं।

यूरोपीय देश
यूरोपीय देशों में रक्षाबंधन के त्यौहार को खासकर दक्षिण पूर्वी एशियाई क्षेत्रों से आये हुए लोग मनाते हैं। इस दिन लोग एक कॉमन प्लेस पर इकट्ठे होते हैं। लड़कियां-लड़कों को ब्रेसलेट या बैंड बांधती है। इनमें वे लड़के भी शामिल होते हैं जो उनके भाई नहीं होते।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया द्वीप में भी भारतीयों की तादाद काफी है। यूरोपीय देशों की तरह यहां भी बहनें अपने भाइयों को ब्रेसलेट्स और बैंड्स बांधती हैं।

खाड़ी देश
खाड़ी देशों में राखी का यह त्यौहार नया सा है। यहां वे भारतीय इस त्यौहार को मनाते हैं जो काम की वजह से खाड़ी देश में रह रहे हैं। यह लोग भारत की ही तरह परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाते हैं।

रिपोर्ट- महिमा सोनी

Updated on:
22 Aug 2021 05:32 am
Published on:
03 Aug 2021 04:32 pm
Also Read
View All