लखनऊ

SP सांसद राम शिरोमणि वर्मा बोले- चुनाव नजदीक आते ही BJP सरकार नौकरी के वादे करती है, इस बार नहीं चलेगा दांव

Uttar Pradesh Politics News: सपा सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने सरकार पर चुनाव के समय नौकरी और पैसे बांटने के वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार जनता सरकार की चाल समझ चुकी है और उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2026, 2:22 PM IST
Ram Shiromani Verma
सपा सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा (IANS Photo)

Uttar Pradesh Election: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए चुनाव के समय नौकरी और बड़े-बड़े वादे करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव आते ही BJP सरकार बड़ी संख्या में नौकरियां देने की घोषणाएं करती है और इस बार प्रदेश की जनता उसकी चाल समझ चुकी है। राम शिरोमणि वर्मा ने दावा किया कि इस बार नौकरी देने या पैसा बांटने से सरकार नहीं बनेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

छह महीने में लाख नौकरी का दावा

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले छह महीने में राज्य के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि साढ़े नौ वर्षों में पारदर्शी तरीके से साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में योगी ने साल 2017 से पहले की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष नौकरी देने की गिनती करता रहे और सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देती रहेगी।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों को भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती बोर्ड और आयोग राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होकर काम करें और परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से कराई जाएं तो युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार में भर्ती प्रक्रिया के हर चरण पर ध्यान दिया जा रहा है। विज्ञापन जारी होने से लेकर परीक्षा कराने, परिणाम जारी करने और नियुक्ति पत्र देने तक की प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

पिछली सरकारों पर योगी का निशाना

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय में आयोगों और भर्ती बोर्डों में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के कारण युवाओं का भरोसा भर्ती प्रक्रिया से उठ गया था। उनका कहना था कि उस दौर में युवाओं को नौकरी के लिए प्रदेश से बाहर जाने की मजबूरी महसूस होती थी। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी का नाम लेते हुए कई भर्तियों में अनियमितताओं के आरोप लगाए।

Updated on:
19 Sep 2026, 2:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7