लखनऊ

Ramdan 2026 : जानें उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 20 फरवरी को सहरी का समय

Ramadan 2026 Moon Sighting UP : बुधवार की शाम रमजान का चांद नजर आते ही रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया। जानिए 20 फरवरी को यूपी में सहरी का समय।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
जानें यूपी में 20 फऱवरी को सहरी का सही समय, PC- X

लखनऊ : जैसे ही आसमान में बुधवार की शाम रमजान का चांद नजर आया, माह-ए-रमजान की शुरुआत का ऐलान हो गया। चांद के दीदार के साथ ही मस्जिदों से तकबीर की सदाएं गूंज उठीं और लोगों ने अल्लाह से पूरे महीने रोजे रखने की ताकत और देश की तरक्की की दुआ मांगी। रात को तरावीह की नमाज अदा की गई और तड़के सहरी के साथ पहले रोजे की नीयत की गई।

सुबह सादिक से पहले घर-घर में सहरी की तैयारी दिखाई दी। रसोईयों में हलचल, मस्जिदों में रौनक और गलियों में आध्यात्मिक सुकून का माहौल रहा। रमजान को इस्लाम में रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है। रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखते हुए पूरी निष्ठा से इबादत करने का पैगाम देता है। मान्यता है कि सहरी करना सुन्नत है और इसे छोड़ने से रोजे के सवाब में कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

10वीं की छात्रा से 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, 3 दिन बाद जब हुआ दर्द तो भाभी को बताया खौफनाक मंजर

20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सहरी का समय

लखनऊ – 5:15 बजे (सुन्नी), 5:23 बजे (शिया)
कानपुर – 5:11 बजे (सुन्नी), 4:31 बजे (शिया)
आगरा – 5:27 बजे (सुन्नी), 5:20 बजे (शिया)
बरेली – 6:11 बजे (सुन्नी), 6:20 बजे (शिया)
शाहजहांपुर – 5:20 बजे (सुन्नी), 5:19 बजे (शिया)
बदायूं – 5:22 बजे (सुन्नी), 5:17 बजे (शिया)
मुरादाबाद – 5:24 बजे (सुन्नी), 5:29 बजे (शिया)
रामपुर – 5:12 बजे (सुन्नी), 5:16 बजे (शिया)
संभल – 5:12 बजे (सुन्नी), 5:19 बजे (शिया)
अमरोहा – 5:29 बजे (सुन्नी), 5:24 बजे (शिया)
बिजनौर – 5:26 बजे (सुन्नी), 5:19 बजे (शिया)
सहारनपुर – 5:31 बजे (सुन्नी), 5:23 बजे (शिया)
मुजफ्फरनगर – 5:30 बजे (सुन्नी), 5:21 बजे (शिया)
शामली – 6:14 बजे (सुन्नी), 6:26 बजे (शिया)
मेरठ – 5:29 बजे (सुन्नी), 5:21 बजे (शिया)

ये भी पढ़ें

सऊदी जाने से इनकार पर दिया ‘तीन तलाक’…फिर ‘हलाला’, अब बच्चे को अपनाने से इनकार

Published on:
19 Feb 2026 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर