लखनऊ

Ration Card: अगर आपके पास भी हैं ये चीजें तो निरस्त हो जाएगा राशन कार्ड, फर्जीवाड़े में हो सकती है कार्यवाही

Ration Card Update: शासन ने फर्जीवाड़ा कर राशन लेने वालों पर कड़ा रुख अपनाया है। यदि कोई छह महीने से राशन नहीं ले रहा तो उसका कार्ड निरस्त हो जाएगा। लेकिन आप राशन ले रहे और आपके कुछ खास चीजों के हकदार हैं तो राशन कार्ड निरस्त कर कार्यवाही की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2022, 12:56 PM IST
Ration card will be Cancelled if Anyone Have Field and Car
Ration card will be Cancelled if Anyone Have Field and Car

प्रदेश में लाखों की संख्या में कार्डधारकों ने पांच महीने बीतने के बावजूद राशन नहीं लिया है। उन सभी राशन कार्ड धारकों की जांच कराकर उनका कार्ड निरस्त किया जाएगा। इतना ही बल्कि ऐसे सकुशल अपात्र जो राशन कार्ड का लाभ ले रहे उनके भी राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे। यदि किसी लाभार्थी के पास कार, ट्रैक्टर और जमीन वालों के राशन कार्ड भी निरस्त है तो निरस्त कर दिए जाएंगे।

प्रदेश में लगातार अपात्रों और मनमाने तरीके से बने राशन कार्डों की शिकायत हो रही है। इसको लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जब राशन न लेने वाले लोगों की जांच कराई गई तो प्रदेश के कई जिलों में बड़े पैमाने में राशन कार्ड न लेने वालों की जानकारी मिली है। वह राशन कार्ड का उपयोग अन्य कामों के लिए भी कर सकते हैं। इसलिए अब सभी की जांच कराई जाने की तैयारी है। जिससे राशन कार्ड धारकों की सूची से अपात्रों को बाहर किया जा सके। अब राशन कार्ड न लेने वाले कार्डधारकों की जरूरत को भी देखा जाएगा। अगर उनको राशन की जरूरत नहीं है तो उनका कार्ड निरस्त होगा।

फर्जीवाडे से अपात्र ले रहे राशन

कई बार बड़े पैमाने पर कई अपात्र राशन कार्ड मिल चुके हैं। गाड़ी, कई बीघा जमीन और बड़े-बड़े शहरों में बच्चों को पढ़ाने वाले भी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी अनाज ले रहे हैं। राशन लेकर बाहर बेच देते हैं। लेरिन अब इसको लेकर शासन काफी सख्त है। कार, जमीन वाले अपात्रों के तत्काल राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश हैं।

जांच हुई ठप तो धडल्ले से ले रहे राशन

राशन कार्डों की जांच छह महीने से ठप है। उस पर से अधिसूचना और चुनाव होने की वजह से छह महीने से कोई भी राशन कार्डों की जांच और सत्यापन नहीं हो सका है। इसलिए अपात्र राशन कार्ड धारक धड़ल्ले से राशन उठा रहे हैं।

एक नजर में प्रदेश में कार्डों की स्थिति-

- 4092358 अन्त्योदय राशन कार्ड

- 32081867 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड

- 36174225 कुल राशन कार्ड में बने

Updated on:
21 Apr 2022, 12:56 PM IST
Published on: