लखनऊ

रियलिटी चेक : डाक्टर के बिना संचालित हो रहा है राजधानी का यह हेल्थ सेंटर

जियामऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब पत्रिका टीम पहुंची तो यहाँ डाक्टर के अलावा बाकी सारी सुविधाएँ उपलब्ध मिली।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2017, 8:07 PM IST
Urban Primary Health Centre

लखनऊ. हर साल 11 सितंबर को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राथमिक चिकित्सा सेवा को बेहतर और व्यापक बनाने के प्रयासों के मूल्यांकन की कोशिश इस दिन होती है। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के लिए पत्रिका टीम ने राजधानी लखनऊ के वीआईपी क्षेत्र से सटे एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया। जियामऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब पत्रिका टीम पहुंची तो यहाँ डाक्टर के अलावा बाकी सारी सुविधाएँ उपलब्ध मिली।

जियामऊ स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कुछ दिनों पहले ई - नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। जब पत्रिका टीम स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो पर्चा बनाने के लिए महिला कर्मचारी मौजूद मिली। स्वास्थ्य केंद्र बाहर और भीतर से बेहद साफ़-सुथरा और संवरा दिखाई दिया। जिस महिला कर्मचारी ने मरीज बनकर पहुंचे पत्रिका संवाददाता का रजिस्ट्रेशन किया, उसी ने भीतर से दवाएं भी लाकर दी। जब डाक्टर के मौजूद न होने के बारे में पूछा गया तो उस महिला कर्मचारी ने बताया कि यहाँ तैनात डाक्टर कुछ दिनों से नहीं आ रही हैं। बिना डाक्टर के संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों दावा किया था कि इसे ई - नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के बाद मरीजों को हाईटेक तरीके से इलाज की सुविधाएँ मुहैया होंगी।

स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने के बाद पत्रिका संवाददाता ने लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से इस बारे में बात की। सीएमओ डॉ जीएस बाजपेई ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर ने कुछ दिनों पहले इस्तीफा दे दिया है। यहाँ बहुत जल्द डाक्टर की तैनाती कर दी जाएगी जिससे मरीजों को इलाज मिलने में कोई कठिनाई न हो।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल