लखनऊ

रीता बहुगुणा जोशी ने देवरिया कांड पर दिया बड़ा बयान, कहा – दोषी को मिलेगी सख्त से सख्त सजा

देवरिया के मां विंध्यावासिनी बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं से देह व्यापार के खुलासे पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
3 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 11:43 AM IST
lucknow
रीता बहुगुणा जोशी ने देवरिया कांड पर दिया बड़ा बयान, कहा - दोषी को मिलेगा सख्त से सख्त सजा

लखनऊ. देवरिया कांड में ने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। देवरिया के मां विंध्यावासिनी बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं से देह व्यापार के खुलासे पर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटा दिया है और पूर्व जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) अभिषेक पांडेय को निलंबित कर दिया है। मामले में आज कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दोषी को सजा देने का आश्वासन दिया है।

देवरिया काण्ड पर सरकार की नज़र : रीती बहुगुणा जोशी

मंत्री रीता बहुगणा जोशी ने देवरिया कांड में प्रेस कांफ्रेंस कर यह आश्वासन जताया है की सरकार इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर दोषी को सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा की देवरिया काण्ड पर सरकार की नजर है। सूची से तालमेल किया जा रहा है। हालाँकि बयान और जांच में अभी कोई तालमेल नहीं मिला है। मंत्री ने बताया कि गायब बच्चों की तलाश जारी है। सभी गृहों की जांच कर शाम तक रिपोर्ट आजाएगी। रिकॉर्ड का निरिक्षण चल रहा है, सभी बच्चों को न्याय दिलाया जाएगा। महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ये शेल्टर गैर-कानूनी तरीके से चलाया जा रहा था। जोशी ने कहा कि पिछले साल सीबीआई ने शेल्टर होम की जांच के बाद इसमें अनियमित्ताएं पाई थीं और इसे बंद किए जाने की बात कही थी। जोशी ने कहा कि सीबीआई ने शेल्टर होम को बंद करके वहां रह रही महिलाओं, लड़कियों और बच्चों को शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया। संस्थान में कितने बच्चे, महिलाएं और लड़कियां रह रहे थे इसका भी कोई रिकॉर्ड वहां नहीं मिला है। एक अगस्त को बालिका गृह को बंद कराने के लिए एफआईआर भी हुई लेकिन इस पर भी कार्रवाई नहीं की गई।

सीएम ने दिए लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि यहां पर रह रहे बच्चों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने इन गृहों के पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल गृह तथा महिला संरक्षण गृह की देखभाल और साफ-सफाई में कोई कोताही न बरती जाए। साथ ही, यहां पर रह रहे बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'बिहार के बाद अब यूपी के देवरिया में स्थगित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की ख़बर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ़ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना ही होगा कि जहाँ-जहाँ उनकी सरकारें हैं, वहाँ-वहाँ ऐसा क्यों हो रहा है' ।

मायावत ने भाजपा को बताया जंगलराज

वहीं इस मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमलवार होते हुए भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने कहा कि, पूरे प्रदेश में जंगलराज है । यही नहीं वह कहती हैं कि, भाजपा शासित हर राज्य में जंगलराज है और महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है ।

इस सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : अनुराग भदौरिया

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है। सरकार महिलाओं और बच्चियों हिफाजत करने में अक्षम है। आये दिन आधी आबादी पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं । उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता तो आज यूपी का ये हाल नहीं होता।

Updated on:
7 Aug 2018, 11:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा