फैजाबाद ( अयोध्या ) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा पिछले वर्ष दीपावली के मौके पर अयोध्या के सरयू तट के किनारे आयोजित भगवान श्री राम के राज्याभिषेक कार्यक्रम और दिव्य दीपावली के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष भी अक्टूबर माह में अयोध्या में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां बेहद जोर शोर से चल रही हैं . लेकिन इस बार के आयोजन में बहुत कुछ ख़ास होगा जिसमे अयोध्या में सरयू तट के किनारे भगवान श्री राम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना का प्रस्ताव भी है . जिसमे अयोध्या में बनेगी भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा, 153 मीटर ऊंची होगी भगवान श्री राम की प्रतिमा.बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं अयोध्या में प्रतिमा का शिलान्यास.अयोध्या में राम मंदिर बनने के पहले भाजपा की प्रदेश सरकार भगवान श्रीराम की विशालकाय प्रतिमा बनवाने जा रही है जिसकी कार्य योजना तैयार भी हो गई है. 153 मीटर विशालकाय प्रतिमा सरयू के किनारे बनाई जाएगी जिसके लिए जिला प्रशासन ने 3 स्थानों का चयन किया है. यह तीन स्थल है राम कथा पार्क के पीछे कच्चा घाट व नया घाट के बगल लक्ष्मण घाट. इन तीनों स्थलों में से एक स्थल के लिये शासन की हरी झंडी दिखायेगा. कार्य योजना यह भी है कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा वहां हो जहां पर मां सरयू उनके चरणों को छूकर निकले.