लखनऊ

लोकभवन में अटल जी की मूर्ति बनाने के ऐलान के बाद आया सपा का बयान, कहा- बेशर्म भाजपा ढाई वर्ष में…

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा सरकार ने बड़ा ऐलान किया।

less than 1 minute read
Aug 17, 2019
Samajwadi Party

लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पहली पुण्यतिथि पर भाजपा सरकार (BJP Government) ने बड़ा ऐलान किया। स्व. पूर्व पीएम की जयंती पर हजरतगंज स्थित लोकभवन (Lok Bhawan) में 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसको लेकर जहां भाजपाईयों में उत्साह हैं वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) खुश नहीं दिखा रही। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा है और बीते ढाई वर्षों में एक भी भवन न बना पाने के लिए कोसा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आईपी सिंह (IP Singh) ने सोशल मीडिया में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि ऐतिहासिक लोकभवन का निर्माण यूपी के यशस्वी मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कराया था। समाजवादी पार्टी चाहती तो लोहियाजी या छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र के नाम पर या उनकी भव्य प्रतिमा लगवा देती, लेकिन बेशर्म भाजपा ढाई वर्ष में एक भवन भी नहीं बना पाई जिसमें अटलजी की प्रतिमा बने।

आपको बता दें कि अटल जी पुण्यतिथि पर योगी सरकार ने हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौक रख दिया। इसके अतिरिक्त इस्माइलगंज में नगर निगम डिग्री कॉलेज का नाम भी अटल डिग्री कॉलेज रखा गया है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) में अटल सुशासन पीठ बनाई जाएगी।

Published on:
17 Aug 2019 07:57 pm
Also Read
View All