लखनऊ

UP में बड़ी पार्टी बनकर उभरी Samajwadi Party, शुरुआती रुझान में कांग्रेस ने भी सुधारा ग्राफ

Samajwadi Party: अखिलेश यादव को सात साल में बड़ी सफलता मिली है। साल 2017 के बाद प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है।

less than 1 minute read
Jun 04, 2024
Samajwadi Party

Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की 80 सीटों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है। खबर लिखे जाने तक के रुझानों में NDA 38 सीटों पर आगे है जबकि INDIA गठबंधन 39 सीटों पर आगे है। इसमें समाजवादी पार्टी का दबदबा 34 सीटों पर बना हुआ है।

लगातार 2 विधानसभा चुनाव और 1 लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद अब समाजवादी पार्टी की स्थिति सही दिख रही है। साल 2017 के चुनाव के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। रुझानों में सपा यूपी में सबसे बड़ी पार्टी दिख रही है। इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के अनुसार सपा अभी 34 सीटों पर आगे है।

Also Read
View All

अगली खबर