लखनऊ

सपा ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की लिस्ट, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने जहां 2019 चुनाव की तैयारी में तेजी ला दी है, तो वहीं समाजवादी पार्टी भी गति पकड़ती दिख रही है।

2 min read
Jul 08, 2018
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. भाजपा ने जहां 2019 चुनाव की तैयारी में तेजी ला दी है, तो वहीं समाजवादी पार्टी भी गति पकड़ती दिख रही है। आज सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ चर्चा कर समाजवादी पार्टी की शिक्षकसभा, समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश संगठन को प्रभावी, गतिशील एवं मजबूत बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

इन्हें मिली जिम्मेदारी-

समाजवादी शिक्षक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में डाॅ0 मानसिंह यादव अध्यक्ष, डाॅ0 निर्भय सिंह गूजर तथा डाॅ0 अंशू चैधरी उपाध्यक्ष, डाॅ0 एस.पी.सिंह पटेल महासचिव तथा डाॅ0 शशिकांत यादव कोषाध्यक्ष नामित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 12 सचिव और 34 सदस्य भी है।

अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में होंगे ये सदस्य-

समाजवादी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ की राज्य कार्यकारिणी में डाॅ0 सर्वेश अम्बेडकर अध्यक्ष, तरूण रावत, प्रभू दयाल बाल्मीकि एवं रामदेव निडर उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र कुमार दिवाकर महासचिव, रामनरेश भारतीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 12 सचिव एवं 30 सदस्य नामित हुए हैं।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में ये शामिल-

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में दया राम प्रजापति (पूर्वमंत्री) अध्यक्ष, डाॅ0 मुन्ना अलवी, जयराम यादव एवं फिरासत हुसैन गामा उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश वर्मा महासचिव व रमन कुमार गुर्जर कोषाध्यक्ष नामित हुए हैं। इनके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 10 सचिव, 34 सदस्य और 50 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

Published on:
08 Jul 2018 08:24 pm