लखनऊ

सपा के इस बड़े नेता के निधन पर अखिलेश यादव ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हैं।

less than 1 minute read
Nov 16, 2018
Akhilesh will release manifesto tomorrow in Bhopal for MP election
Akhilesh will release manifesto tomorrow in Bhopal for MP election

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों छत्तीसगढ़ में चुनाव के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हैं। वहीं यूपी में उनके खेमें से लगातार दुखद संदेश आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आजमगढ़ के पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय नेता स्व0 श्यामनारायण यादव के निधन पर श्रद्धाजंलि अर्पित की है। इसकी जानकारी समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धेय श्यामनारायण यादव के ब्रह्मभोज 17 नवम्बर 2018 को ग्राम घाघरा (लाटघाट) जनपद आजमगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम सिंह यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, राममूर्ति वर्मा एवं शंखलाल मांझी पूर्व मंत्रीगण शामिल होकर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।

गुरुवार को हुआ था सपा विधायक के बेटे की निधन-

वहीं गुरुवार को सपा से चार बार विधायक रहे शब्बीर अहमद वाल्मीकि के बड़े पुत्र संजय वाल्मीकि उर्फ शेबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मृत्यु गोली लगने से हुई, हालांकि गोली कैसे लगी इस पर कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शेबू की बंदूक साफ करते वक्त गोली चल जाने से मौत हो गई। गोली लगने की जानकारी मिलने पर उन्हें इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस खबर से बेहद दुखी हुए और उन्होंने शेबू के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Published on:
16 Nov 2018 10:03 pm