लखनऊ

रायबरेली रेल हादसे पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रायबरेली रेल हादसा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता का परिणाम है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 1:08 PM IST
raebareli farakka express derailed
रायबरेली रेल हादसे पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख, सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

लखनऊ. रायबरेली में बुधवार सुबह हुए भीषण रेल हादसे पर समाजवादी पार्टी ने दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि रायबरेली रेल हादसा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता का परिणाम है। सरकार ने लगातार रेल हादसों के बावजूद न कोई ठोस कदम उठाए और न इन्हें रोकने के लिए कोई योजना बनाई। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि रायबरेली रेल हादसे में मृतक आश्रितों के परिजनों को 20 लाख रुपये की मदद दी जाये।

बुधवार सुबह रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस (Train No-14003 Up) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 03 बच्चों समेत 07 की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रायबरेली के जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। रेलवे के बड़े अफसर घटनास्थल पहुंच रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

मृतक आश्रितों और गंभीर घायलों का मुआवजा
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मृतक आश्रितों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक आश्रितों को दो लाख रुपये और गंभीर घायलों के लिये 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

Updated on:
10 Oct 2018, 1:08 PM IST
Published on: