Sandeshkhali Case: IPS अधिकारी को कथित तौर पर 'खालिस्तानी' कहे जाने वाले विवाद में सपा प्रमुख की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस बता को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।
Sandeshkhali Case: पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में एक IPS अधिकारी को ‘खालिस्तानी’ कहने के मामले ने अब बवाल खड़ा कर दिया है। ड्यूटी में तैनात अधिकारी को ‘खालिस्तानी’ कहने का आरोप BJP कार्यकर्ता पर लगा है। अब इस पर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली इन दिनों महिला से यौन हिंसा मामले की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “बंगाल में एक IPS अधिकारी को भाजपाइयों द्वारा खालिस्तानी कहे जाने से पूरे देश की भारतीय सेवा की पुलिस प्रशासनिक बिरादरी में रोष-आक्रोश फैल गया है। हार के डर से भाजपा इस स्तर तक गिर गयी है कि वो देश के अधिकारियों पर निराधार आरोप लगाकर उनका मनोबल गिराना चाहती है। हारती हुई भाजपा की हताशा ही उससे ऐसे काम करा रही है।” इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर भी भाजपा को घेरा और कहा, “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में चोरी करती रंगे हाथ पकड़ी गयी भाजपा पर अब कोई विश्वास नहीं करेगा।”
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए IPS जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) को तैनात किया गया था। इसी बीच महिला से यौन हिंसा मामले में सड़कों पर उतरे BJP नेता ने जब संदेशखाली में एंट्री की कोशिश की तो वहां मौजूद IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस बात को लेकर BJP नेता और IPS अधिकारी में बहस होने लगी। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर IPS अधिकारी को 'खालिस्तानी' कह दिया। खालिस्तानी कहे जाने पर आईपीएस अधिकारी भड़क गए, जिसके बाद मीडिया के सामने दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई।
यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस गठबंधन से बौखलाई जयंत चौधरी की पार्टी RLD, बोली- हमें देश दे दो हम…
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह कह रहे हैं कि मुझे पगड़ी पहनने की वजह से खालिस्तानी कहा गया। अगर कोई पुलिसकर्मी पगड़ी पहनकर ड्यटी करता है तो क्या वो खालिस्तानी हो जाता है।