लखनऊ

Navy Agniver Recruitment 2022: नौसेना में 2800 पदों के लिए करें आवेदन, क्या चाहिए योग्यता, कितनी मिलेगी सैलरी, जानें सब कुछ

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022- 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के पास भारतीय नौसेना ज्वाइन करने का अच्छा अवसर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Jul 04, 2022
Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश में अब भी कई जगह अग्निपथ योजना का विरोध हो रहा है। वहीं बाराबंकी जिले में युवाओं इस योजना का समर्थन करते हुए कहा है की वे देश के लिए चार साल तो क्या, चार दिन भी देने को तैयार हैं। एक ओर युवाओं के बीच इस योजना को लेकर क्रेज़ बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के पास भारतीय नौसेना ज्वाइन करने का अच्छा अवसर है। भारतीय नौसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 15 से 22 जुलाई तक आवेदन करने का मौका रहेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना परीक्षा (Indian Navy Jobs) में शामिल होना चाहते हैं वो अधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 2800 अग्निवीर एसएसआर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें महिलाओं के लिए 560 सीटें हैं।

नौसेना अग्निवीर के लिए शैक्षिक योग्यता

Indian Navy Agniveer SSR Recruitment 2022

परीक्षा में आवेदन के लिए छात्रों का साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर साइंस, गणित, भौतिक विज्ञान, केमेस्ट्री और बायोलॉजी में पास होना जरूरी है।

नौसेना अग्निवीर की आयु सीमा कितनी होनी चाहिए?

Indian Navy Agniveer Recruitment 2022 Age Limit

भर्ती में भाग लेने वालों की अधिकतम आयु 23 वर्ष है।

नौसेना भर्ती के लिए आवेदन

Indian Navy Agniveer Recruitment 2022 Application

अविवाहित व्यक्ति इस पोस्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकते। इसके लिए केवल विवाहित पुरुष और महिला आवेदन कर सकते हैं

क्या होगी सैलरी

Indian Navy Recruitment 2022 Salary

नौसेना में चयनित अग्निवीर की सैलरी पहले साल 30 हजार, दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार और चौथे साल 40 हजार रुपये होगी। सैलरी का 30 फीसदी हिस्सा अग्निवीर कॉर्प्स फंड के लिए कटेगा। साथ ही रिटायरमेंट के वक्त जितना भी पैसा इस फंड में इकट्ठा होगा सरकार द्वारा उतने पैसे और जोड़कर अग्निवीर को ब्याज सहित दिए जाएंगे। नौसेना अग्निवीर को 48 लाख का लाइफ इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

नौसेना अग्निवीर में चार साल तक काम करने के बाद क्या होगा?

Indian Navy Agniveer Recruitment 2022

नौसेना में अग्निवीर एसएसआर के रूप में चार साल सेवा देने के बाद वह स्थायी भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें 25 फीसदी अग्निवीरों की दोबारा नियुक्ति होगी। हालांकि जिन अग्निवीरों की नियुक्ति नहीं होगी उनके लिए चार साल सेवा देने के बाद रोजगार तथा व्यापार के कई और रास्ते खुलेंगे।

यूपी में अग्निवीरों के लिए 10 भर्ती रैली

उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों के लिए 10 भर्ती रैलियां आयोजित कराई जाएंगी। भर्ती रैली का प्रस्तावित कैलेंडर तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से 18 दिसंबर तक सात भर्ती रैली कराने की तैयारी है। सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों की भर्ती रैली नवंबर में कानपुर में होगी। सेना भर्ती मुख्यालय ने इन भर्ती रैली के लिए स्क्रीनिंग कमेटी भी तय कर दी है।

Published on:
04 Jul 2022 05:45 pm
Also Read
View All