लखनऊ

School Closed : 24 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी 9वीं और 11वीं की कक्षाएँ, अप्रैल में हैं इतनी छुट्टियाँ

24 मार्च से लेकर 20 अप्रैल तक 9वीं और 11 वीं की कक्षाओं में छुट्टी रहेगी। वहीं अप्रैल में छुट्टियों की बात करें तो इस महीने कुल सात छुट्टियाँ पड़ रही हैं। वहीं एक राम नवमी के रविवार को पड़ जाने के चलते एक छुट्टी खराब हो गयी। आपको बता दें कि अप्रैल में रामनवमी के अलावा तीन जो छुट्टियाँ हैं वो लगातार पड़ रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2022, 8:59 AM IST
School Closed : 24 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी 9वीं और 11वीं की कक्षाएँ, अप्रैल में हैं इतनी छुट्टियाँ
School Closed : 24 मार्च से 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी 9वीं और 11वीं की कक्षाएँ, अप्रैल में हैं इतनी छुट्टियाँ

School Holidays in April: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं मार्च महीने की 24 तारीख से शुरू हैं जो 20 अप्रैल तक चलेंगी। यूूपी बोर्ड की इस पूरी परीक्षा के दौरान 9वीं और 11वीं की कक्षाएं बंद रहेंगी। यानि 9वीं और 11वीं क्लास के बच्चों की छुट्टी रहेगी। अप्रैल में छुट्टियों की बात करें तो इस महीने कुल सात छुट्टियाँ पड़ रही हैं। वहीं एक राम नवमी के रविवार को पड़ जाने के चलते एक छुट्टी खराब हो गयी। आपको बता दें कि अप्रैल में रामनवमी के अलावा तीन जो छुट्टियाँ हैं वो लगातार पड़ रही हैं। जैसे पहली छुट्टी 13 अप्रैल को बैसाखी की पड़ रही है वहीं फिर दूसरी छुट्टी अगले ही दिन यानि 14 अप्रैल को है अंबेडकर जयंती की है तो वहीं फिर इसके अगले ही दिन यानि 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। रामनवमी की छुट्टी 10 अप्रैल को पड़ रही है और इस दिन रविवार भी है। जिसके चलते रामनवमी की छुट्टी बेकार हो गयी।

अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियाँ

इसके अलावा अप्रैल महीने में चार रविवार भी पड़ रहे हैं। ये चार रविवार हैं -

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam)

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12 वीं की परीक्षाएं मार्च महीने की 24 तारीख से शुरू हैं जो 20 अप्रैल तक चलेंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यूूपी बोर्ड की इस पूरी परीक्षा के दौरान 9वीं और 11वीं की कक्षाएं बंद रहेंगी। यानि 9वीं और 11वीं क्लास के बच्चों की छुट्टी रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘सत्ता नहीं, कार्यकर्ता BJP की असली पूंजी’, पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- विदेशी फंडिंग से फैलाया जा रहा भ्रम और अशांति

अमित शाह के दौरे के बीच लखनऊ में तिहरे हत्याकांड से सनसनी, नौबस्ता में पुलिस के बड़े अधिकारियों का जमावड़ा

SP Poster Politics: पोस्टरों में चचा का जलवा, भतीजे का चेहरा गायब! लखनऊ में सपा की सियासत ने पकड़ा नया मोड़

Amit Shah Lucknow Visit: एयरपोर्ट पर योगी का स्वागत वाला अंदाज, शहर में पुलिस का पहरा; अमित शाह के दौरे से पहले संदीप सिंह हाउस अरेस्ट

यूपी चुनाव से पहले भाजपा का संगठन विस्तार: टिकट कटने के दो साल बाद बृजभूषण की बीजेपी कार्यसमिति में एंट्री