उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अगले वर्ष 2021 में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है।
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के स्कूलों में अगले वर्ष 2021 में होने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इसके अनुसार स्कूलों में 115 दिन विभिन्न प्रकार के अवकाश रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अगले वर्ष शीतकालीन (Winter Vacation) अवकाश नहीं होंगे। वहीं गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) 21 मई से 30 जून तक होंगी। 365 दिन में से 235 दिन स्कूलों में पठन-पाठन कराया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालयों में काम कर रहीं विवाहित महिलाओं को करवा चौथ के दिन अवकाश मिलेगा। इन सभी अवकाशों के बारे में स्थानीय जिलाधिकारी फैसला लेंगे। राष्ट्रीय पर्वों पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 का आयोजन 15 दिन में किया जाएगा।
अवकाश की लिस्ट-
14 जनवरी - मकर सक्रांति
20 जनवरी - गुरु गोविंद सिंह जयंती
26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
16 फरवरी - बसंत पंचमी
26 फरवरी - मो. हजरत अली का जन्म दिन
27 फरवरी - संत रविदास जयंती
11 मार्च- महाशिवरात्रि
28 मार्च - होलिकादहन
29 मार्च - होली
2 अप्रैल - गुड फ्राइडे
5 अप्रैल - ईस्टर मनडे
14 अप्रैल- डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
21 अप्रैल - राम नवमी
25 अप्रैल - महावीर जयंती
14 मई - ईद-उल-फितर
21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश
21 जुलाई- बकरीद
15 अगस्त - स्वाधीनता दिवस
19 अगस्त - मोहर्रम
22 अगस्त - रक्षाबंधन
30 अगस्त - जन्माष्टमी
19 सितंबर - अनंत चतुर्दशी
28 सितंबर - चेहल्लुम
2 अक्तूबर - महात्मा गांधी जयंती
14 अक्तूबर - महानवमी
15 अक्तूबर - दशहरा
19 अक्तूबर - बारावफात
3 नवंबर - नरक चतुर्दशी
4 नवंबर - दीपावली
5 नवंबर - गोवर्धन पूजा
6 नवंबर - भैया दूज एवं चित्रगुप्त जयंती
19 नवंबर - गुरुनानक जयंती
24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
25 दिसंबर - क्रिसमस डे